• Episode 4 - देश-दुनिया में अपने लिए नाम अर्जित कर चुकी, कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर जी से ख़ास साक्षात्कार
    Mar 20 2023

    भारत से साक्षात्कार श्रृंखला के अंतर्गत भारत संवाद की प्रस्तुति में सुनिए गौरी दिवाकर से प्रज्ञा मिश्र की बातचीत, जिसमें कथक नृत्य का वर्तमान परिदृश्य, गुरु–शिष्य परंपरा, नृत्य के अभ्यास संबंध आदि पर गौरी जी के सारगर्भित विचार उपलब्ध हैं।

    Show More Show Less
    22 mins
  • Episode 3 - कार्टून बनाने के लिए देश द्रोह के charge में जेल जा चुके, असीम त्रिवेदी से साक्षात्कार
    Mar 16 2023

    असीम त्रिवेदी प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिक कार्टूनिस्ट हैं और अपनी कला के माध्यम से भ्रष्टाचार विरोधी और Free Speech अभियानों के लिए जाना जाते है। वह सेव योर वोयस और भारत में इंटरनेट सेंसरशिप के खिलाफ हुए आंदोलन का मुख्य चेहरा रहे हैं। सुनिए भारत संवाद की असीम त्रिवेदी से ये ख़ास वार्ता

    Show More Show Less
    23 mins
  • Episode 2 - सतीश कौशिक के महान व्यक्तित्व के बारे में बताती सरिता चड्ढा
    Mar 10 2023

    "फिल्म जगत के ताज का एक नायाब हीरा खो गया " - महान कलाकार सतीश कौशिक को करीब से जानती और काम कर चुकी, सरिता चड्ढा की भारत संवाद के माध्यम से श्रद्धांजलि.

    Show More Show Less
    6 mins
  • Episode 1 - स्तनपान को लेके कोर्ट तक जाने वाली नेहा रस्तोगी की अद्भुत कहानी
    Mar 7 2023

    नेहा रस्तोगी ने अपने 9 महीने के बच्चे के नाम से दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी, उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर ब्रेस्टफ़ीडिंग सेंटर बनाने की मांग की। क्या ये सिर्फ नेहा की परेशानी है? नही! ये उन तमाम माओं की दिक्कत है, जिनके बच्चे अभी छोटे है. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी याचिका पर आधे घंटे की बहस के बाद केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और नगर निकायों को इस संबंध में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.


    इसी संवेदनशील मुद्दे को लेकर नेहा रस्तोगी से भारत संवाद से साझा किया अपना ये सफर इस Women's Day Special Podcast में, जो बनेगा लाखों करोड़ों औरतों के लिए प्रेरणा

    Show More Show Less
    26 mins