बाइबल एक वर्ष में क्लासिक

By: Nicky and Pippa Gumbel
  • Summary

  • बाइबल पढ़ने के विचार से अभिभूत हैं? विचार के लिए नया? या इससे और अधिक प्राप्त करना चाहते हैं? निकी और पिप्पा गंबेल से सुनने के लिए हर दिन समय बिताएं क्योंकि वे आपको 365 दिनों में पूरी बाइबिल के माध्यम से ले जाते हैं और आपको इसे बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। निर्दिष्ट बाइबिल रीडिंग से प्रत्येक दिन के लिए एक विषय तैयार करना, नीतिवचन, भजन और नए और पुराने नियम के अंशों पर निकी और पिप्पा के विचार अंतर्दृष्टि, ज्ञान और अनुप्रयोग से भरे हुए हैं।
    © Alpha International 2023
    Show More Show Less
Episodes
  • दिन 37: गोपनीय बातें
    Feb 6 2024
    मत्ती 24:32-25:13, अय्यूब 38:1-40:2, भजन संहिता 18:37-42, जब मेरी यीशु से पहली बार मुलाकात हुई, तो मैंने सोचा कि मुझे विश्वास के बारे में हर एक प्रश्नों के जवाब पता होने चाहिये। मगर मैंने बाइबल का जितना ज़्यादा अध्ययन किया, उतना ही मैंने जाना कि हमें हर एक बातों का जवाब देना ज़रूरी नहीं है। ऐसी बातें भी हैं जो फायदेमंद अज्ञेयवाद या जिसे बाइबल आधारित अज्ञेयवाद के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। कुछ प्रश्न ऐसे हैं जिनका जवाब हम जानते हैं। लेकिन कुछ और अन्य प्रश्न भी हैं जिनका सबसे अच्छा जवाब हम यह दे सकते हैं कि, 'हमें नहीं पता'। गोपनीय बातें हमारे प्रभु परमेश्वर से संबंधित हैं, लेकिन जो बातें प्रगट हैं वह हमारी हैं (व्यवस्थाविवरण 29:29अ)। हमें उन बातों के बारे में स्पष्ट होना ज़रूरी हैं जिनके बारे में बाइबल स्पष्ट हैं। आप जो जान सकते हैं उसके बारे में अज्ञेयवादी न बनें। समान रूप से, जिन बातों के बारे में बाइबल अज्ञेय है उनके बारे में कट्टर न बनें। आज के लेखांश में हम बड़े प्रश्नों के तीन उदाहरण देखेंगे जिन्हें बार - बार पूछा जाता है। इन प्रश्नों के उत्तर ऐसे हैं जिनमे से हम कुछ जानते हैं, और कुछ नहीं जानते।
    Show More Show Less
    12 mins
  • दिन 36: परमेश्वर के लिए अपने शब्दों का उपयोग करना
    Feb 5 2025
    मत्ती 24:1-31, अय्यूब 35:1-37:24, नीतिवचन 4:1-9, यदि आप वैज्ञानिक शब्दों को शामिल करें, तो अँग्रेज़ी भाषा में 1,000,000 से भी ज़्यादा शब्द हैं। औसतन एक व्यक्ति 20,000 शब्दों को जानता है और एक सप्ताह में 2,000 अलग - अलग शब्दों का उपयोग करता है। स्त्री और पुरूष एक दिन में औसतन 16,000 शब्द बोलते हैं। आपके शब्द मायने रखते हैं, सबसे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण यह नहीं है कि आप कितने शब्द बोलते हैं, बल्कि आप किस तरह के शब्दों को चुनते हैं और आप किस उद्देश्य से इन शब्दों का उपयोग करते हैं। आज के लेखांशों में, हम देखेंगे कि आपके शब्दों का उपयोग कैसे किया जा सकता है, जैसे कि प्रेरित याकूब ने बताया है, भलाई के लिए या बुराई के लिए। हर दिन आपके पास एक बड़ी क्षमता होती है: या तो नाश करने के लिए या बनाने के लिए। आज के लेखांश में हम भलाई के लिए, आपके शब्दों का उपयोग करने की छ: कुंजियाँ देखेंगे।
    Show More Show Less
    10 mins
  • दिन 35: एक प्रभावशाली व्यक्ति कैसे बना जाए
    Feb 4 2024
    मत्ती 23:1-39, अय्यूब 33:1-34:37, भजन संहिता 18:25-36, )। दूसरी तरफ हर एक मसीह को एक लीडर बुलाया जाता है, इस धारणा से कि दूसरे लोग आपको एक उदाहरण के रूप में देखेंगे। अलग - अलग तरह से दूसरों पर आपका प्रभाव पड़ता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए परमेश्वर द्वारा आपको बुलाया जाना एक सौभाग्य की बात है, लेकिन इसमें बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। जी
    Show More Show Less
    13 mins

What listeners say about बाइबल एक वर्ष में क्लासिक

Average customer ratings

Reviews - Please select the tabs below to change the source of reviews.